क्या आप भी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से परेशान हैं तो अपनाइए यह 5 घरेलू उपाय और डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से पाएं छुटकारा
स्लीवलैस ड्रेस पहनना किसे पसंद नहीं है यह तो सभी को पसंद आते हैं खासकर गर्मी के मौसम में स्लीवलैस बिना बाजू वाले कपड़े पहनना काफी पसंद करते हैं क्योंकि यह कपड़े आपके लिए comfortable होते हैं और आप स्लीवलेस ही पसंद करेंगे पर सवाल यह होता है कि बिना बाजू की कपड़े आपको uncomfortable महसूस कराते हैं। जब अंडरआर्म्स डार्क हो तो लोगों की नजर सीधा वहीं अटक जाती है जिससे आपको शर्मिंदगी महसूस होती है और आप स्लीवलेस की तरफ चाह कर भी अपने कदम पीछे रोक लेती हैं पर अब चिंता करने की कोई बात नहीं है इस पोस्ट में हम कुछ घरेलू उपचार बताएंगे जिसकी सहायता से आप अपने अंडरआर्म्स को क्लीन, ब्राइट रख सकती हैं। और डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
आलू के पेस्ट
आलू की मदद से आप अपने अंडरआर्म्स का कालापन दूर कर सकती हैं एक आलू का पेस्ट तैयार करें इसे आप नहाने से 15 मिनट पहले लगा ले फिर 15 मिनट बाद नार्मल पानी से वॉश करें और नहा लें। आलू डार्कनेस को कम करता है इससे अंडरआर्म्स की स्किन ब्राइट होती है।
नींबू
नींबू से भी आप अपने अंडरआर्म्स का कालापन दूर कर सकती हैं एक नींबू का जूस निचोड़ लें और कॉटन बॉल की सहायता से आप अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। 20 मिनट तक लगा रहने दें और नहा लें या आप नींबू कि स्लाइस से भी स्क्रब कर सकते हैं यह स्किन को ब्राइट करता है और डार्कनेस को कम करता है।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल से भी आप अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं या तो आप रात को सोने से पहले लगायें या नहाने से 30 मिनट पहले इसका इस्तेमाल करें यह काफी हद तक अंडरआर्म्स का कालापन दूर करेगा।
नारियल तेल
नारियल तेल को आप रोजाना रात को अपने अंडर आर्म्स पर लगा कर रात भर लगा रहने दें यह स्किन को नॉरिश करेगा और कालापन दूर करेगा अंडरआर्म्स को ब्राइट करेगा।
एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर की सहायता से भी आप अपने डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं एक बाउल में एप्पल साइडर विनेगर लें और कॉटन बॉल की सहायता से अपने अंडर आर्म्स पर लगाएं 15 मिनट बाद वाश करें ऐसा रोजाना करने से आपके अंडरआर्म्स का कालापन दूर हो जाएगा।