बच्चों के लिए नट्स और ड्राई फ्रूट की स्मुदी कैसे बनाएं?

यह रेसिपी अपने आप में क्यों खास है? यह रेसिपी बच्चे के दिमाग के विकास में मदद करती है बच्चे का वजन बढ़ाने में मदद करता है,और उसे एनर्जी भी देती है। बच्चे कि सिकन में ग्लो आता है, बालों के लिए भी फायदेमंद है।
बच्चा अगर सुबह के नाश्ते में बदमाशी करें, आप उसे ये हेल्दी सी स्मूदी बनाकर पिला सकते हैं। तो आईए जानते हैं इस पोस्ट में की बच्चों के लिए हेल्दी सी नट्स व ड्राई फूट्स की स्मूदी बनाने का तरीका।


स्मूदी बनाने की सामग्री:

1 गिलास दूध।

1 केला।

1 खजुर बीज निकालकर।

3-4 अखरोट।

5-6 दाने किशमिश के।

5-6 बादाम।

1 बड़ा  चम्मच शहद।

 इलायची पाउडर आवश्यकता के अनुसार।

स्मुदी बनाने कि विधि:

 रातभर के लिए बादाम और अखरोट को पानी में भिगोकर रख दें, सुबह इनका छिलका उतार लें।
अब मिक्सर जार में सारी सामग्री को डालें ठंडा दूध व, केला, ड्राई फ्रूट्स, शहद और इलायची पाउडर डालें।अब इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें ताकि बच्चे को पिने में आसानी हो, ठंडा ठंडा बच्चे को सर्व करें। गार्निश करने के लिए कोको पाउडर,भी दे सकते हैं,इससे बच्चों को चॉकलेट शेक जैसा टेस्ट आएगा,
 और बात को ध्यान में रखें दूध ज्यादा चिल्ड् न हो वरना बच्चे के गले में ठंड से प्रॉब्लम हो सकती है।


पूरा पोस्ट पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद!