खजूर, इसके फायदे और नुकसान ।। खाने का सही समय और कितना खाएं


आपको बता दें कि खजूर ताड़ प्रजाति का पेड़ है यह अरब और अफ्रीका के देशो में पाई जाती है। लेकिन अब ऐसा नहीं है समय के साथ-साथ बहुत सारे देशों में किसानों ने खजूर की खेती करनी शुरू कर दी है यह दो प्रकार की होती है एक मादा दूसरी नर पर यह माना जाता है कि दुनिया में इसकी असंख्य प्रजाति है।

जिस तरह रोजाना सेब का सेवन करने से डॉक्टर से दूर रहने की बात कही जाती है ठीक उसी तरह आप नियमित रूप से 5-6  खजूर का सवन करने से आप को बहुत सारी ऊर्जा मिलेगी और आप सेहतमंद रह सकते हैं खजूर का प्रयोग आयुर्वेद में भी किया जाता है खजूर कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आपको बता दें कि मुस्लिम धर्म में रमजान के दिनों में सेहरी और इफ्तार करते समय प्रतिदिन खजूर से रोजा रखते और खोलते हैं क्योंकि इसमें बहुत सारे पोषक तत्व हैं जो उपवास के बाद शरीर की ऊर्जा की कमी को पूरा करता है।  








तो आइए अब हम जानते हैं कि खजूर में कितने पोषक तत्व होते हैं। आइए इसके बारे विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हैं।

खजूर के पोषक तत्व

आयरन
जिंक
विटामिन A 
विटामिन K 
विटामिन B
पोटैशियम
कार्बोहाइड्रेट
प्रोटीन
फाइबर 

खजूर बहुत प्रकार की होती है इसकी बहुत सारी प्रजातियां हैं सबसे अच्छी प्रजातियां गल्फ के देशों में पाई जाती हैं।
  • अजवा
  • डेयरी
  • बरही
  • मेडजूल
  • डेगलेट नूर
इन सारी खजूरों में से AZWA  खजूर बेहतरीन मानी जाती हैं।

  • खजूर खाने के क्या-क्या फायदे है

  • #1 यौन स्वास्थ्य में लाभदायक
  • #2 गठिया की समस्या में लाभदायक 
  • #3 शरीर में ऊर्जा बढ़ाने में लाभदायक 
  • #4 गर्भावस्था में लाभदायक
 
 
#1. यौन स्वास्थ्य में लाभदायक
 
खजूर सेक्स की समस्याओं में काफी हद तक आराम दिलाते हैं खजूर के सेवन से प्रजनन क्षमता बढ़ाए रखने में मदद मिलती है महिला हो या पुरुष सभी की प्रजनन क्षमता बढ़ाए रखने में मदद मिलती है। 

#2. गठिया की समस्या में लाभदायक
 
जो लोग गठिया  की समस्या से जूझ रहे हैं तो उन्हें खजूर का सेवन करना चाहिए खजूर के तेल से मालिश करें गठिया  वाली जगह पर तो काफी आराम मिलता है। 

#3. शरीर में ऊर्जा बढ़ाने में लाभदायक

खजूर के रोजाना सेवन करने से आपको थकान महसूस नहीं होगी दिन भर शरीर में उर्जा का संचार होता रहेगा इससे आपका शरीर चुस्त-दुरुस्त रहेगा इसलिए हमें चाहिए कि रोजाना खजूर का सेवन करें इसे हमारे शरीर में ऊर्जा बढ़ाने में मदद मिलेगी। 

#4. गर्भावस्था में लाभदायक
 
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अधिक से अधिक केले की आवश्यकता होती है इसलिए रोजाना है खजूर का सेवन करना चाहिए जिससे मां और बच्चे दोनों ही स्वस्थ रहेंगे इतना ही नहीं खजूर में फाइबर होने की वजह से गर्भावस्था के दौरान बवासीर से बचाव करता है।
 
 
खजूर की तासीर 

इसकी तासीर बहुत ही गर्म होती है। इसलिए इसका सेवन सर्दियों में किया जाता है। थोड़ी मात्रा में आप गर्मी के दिनों में भी सेवन कर सकते हैं।

 
खजूर के नुकसान
 
किसी भी चीज का आवश्यकता से अधिक सेवन करना हानिकारक हो सकता है। अतः खजूर के ज्यादा सेवन करने से अस्थमा की समस्या हो सकती है। आपका वजन बढ़ सकता है। पेट की समस्या हो सकती है जैसे गैस पेट फूलना डायरिया इत्यादि। 

काफी दिन तक खजूर को स्टोर कैसे रखें?
 
खुली जगह में नहीं रखना चाहिए
कांच के जार में स्टोर कर सकते हैं
फ्रिज में भी रख सकते हैं


आपको यह भी बता दें कि अजवा खजूर सबसे बेहतरीन खजुर है यह मार्केट में काफी महंगा मिलता है यह खजूर सऊदी अरब में मिलता है।


FAQ: 

Q 1 . खजूर कब खाना चाहिए ?

ANS. सुबह नाश्ते के बाद में खाना चाहिए।

Q 2.  खजूर 1 दिन में कितना खाना चाहिए ?

ANS. एक दिन में  ज्यादा से ज्यादा 5-6 खजूर ही खाना चाहिए। 

 Q 3  . क्या रात में खजूर खा सकते हैं?

ANS. हाँ अगर आपको नींद नहीं आती है तो आप को रात में खजूर का सेवन कर सकते हैं। 

Q 4  . खजूर कब नहीं खाने चाहिए ?

ANS. खाली पेट इसका सेवन नहीं करना चाहिए।