क्या मक्खी ने कर रखा है परेशान? तो घबराए नहीं, इन तरीकों से करें सफाया।

अगर आपको मक्खियों ने परेशान कर रखा है तो और आप चाहते हैं के आपके घर रूम किचन से मक्खियां दूर रहें तो आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर उनसे छुटकारा पा सकते हैं।



1. साफ-सफाई का रखें ध्यान


कचरा dustbean में ढककर रखें और समय-समय पर इसका निवारण करते रहें।

गंदे बर्तन जल्दी साफ करें और खाना खुला न छोड़ें। खुले में गंदगी रहने पर मक्खियां बहुत जल्दी आकर्षित होती है।


2. घर में ये इन चीजों को लगाएं


नींबू और लौंग – एक नींबू को दो भागों में काटें और उसमें कुछ लौंग गाड़ दें। इसे खिड़की या दरवाजे के पास रखें इससे मक्खी नहीं आएगी।


सिरका और डिश सोप – एक कटोरी में सेब का सिरका और कुछ बूंदें डिश सोप मिलाएं। मक्खियां इससे आकर्षित होकर फंस जाएंगी और मर जाएंगी।


पुदीने की पत्तियां – मक्खियों को पुदीने की खुशबू पसंद नहीं होती। पुदीने की पत्तियां घर में रखें या इसका तेल स्प्रे करें इससे मक्खियां दुर रहेंगी।


3. घरेलू स्प्रे बनाएं


नीम का तेल और पानी – स्प्रे बोतल में नीम का तेल और पानी मिलाकर छिड़काव कर सकते हैं।


लहसुन का रस – लहसुन को पीसकर पानी में मिलाएं और इसका स्प्रे बनाकर दरवाजों और खिड़कियों पर छिड़कें इससे मक्खियां नहीं आएंगी।


4. इलेक्ट्रॉनिक उपाय अपनाएं



मक्खियों के लिए इलेक्ट्रिक जाल या LED लाइट ट्रैप इस्तेमाल कर सकते हैं मार्केट में आपको ये मिल जाएगा।


एयर कंडीशनर और पंखे की हवा तेज कर दें, मक्खियां स्थिर हवा में रहना पसंद करती हैं।


5. जाल और पर्दों का करें इस्तेमाल


खिड़कियों और दरवाजों पर मॉस्किटो जाली लगाएं ताकि मच्छर मक्खियां और दूसरे कीड़े मकोड़े अंदर न आ सकें।

खाने को ढककर रखें और कचरे को सही तरीके से निपटाएं।


इन उपायों को अपनाकर आप आसानी से मक्खियों से छुटकारा पा सकते हैं और अपने घर को स्वच्छ और मक्खी-मुक्त बना सकते हैं।



पूरा पोस्ट पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।