सुबह की सैर (मॉर्निंग वॉक) करने के 20 फायदे - Subah Ki Sair Karne Ke 20 Gajab Ke Fayde

आज कल की भाग दौर भरी जिंदगी में थोड़ा सा समय निकाल कर हमें अपने ऊपर भी ध्यान देना बहुत जरुरी है। अगर आप खुद को चुस्त दरुस्त और ऊर्जावान महसूस करना चाहते हैं तो आप को हर रोज थोड़ा सा समय, यही कोई आधा घंटा निकालकर सुबह सैर (मॉर्निंग वॉक ) करना जरुरी है।  इसे अपनी लाइफ का हिस्सा बना लें, इसके बहुत सारे फायदे हैं। आइये आपको Subah Ki Sair Karne Ke 20 Gajab Ke Fayde बताने वाले हैं।  

 

 

Subah Ki Sair Karne Ke 20 Gajab Ke Fayde

 

सुबह के समय सैर करना क्यों जरुरी है ?

सुबह की थोड़ी देर की सैर, करीब 30 मिनट आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान कर सकता है आपको पुरे दिन हलका महसूस करा सकता है। आप अपने फेफड़े को शक्ति प्रदान कर सकते हैं।  

 

सुबह की सैर (मॉर्निंग वॉक) करने के 20 फायदे - Subah Ki Sair Karne Ke 20 Gajab Ke Fayde

आइये अब सुबह की सैर के 20 गजब के होने वाले फायदे की बारे में विस्तार से बात करते हैं।  

  

यह भी पढ़ें:Deep Cleansing Facial Home Remedies in Hindi

                इन होम रेमेडीज को अपनाकर पिंपल व चेहरे के दाग-धब्बे हटाएं 

 

1. Baily Fat घटाने में असरदार

मॉर्निंग वॉक करने से आपके पेट के ऊपर जमा Extra Fat कम होता है। अगर आप नियमित रूप से पैदल चलना अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेते हैं तो इसका असर आपको निश्चित देखने को मिलेगा। ऐसा नहीं है की आपने चलना स्टार्ट किया और कुछ दिनों तक करने के बाद छोड़ दिया तो ऐसे में कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। आप को दो-तीन महीने के बाद शरीर में फर्क जरूर दिखेगा।

2. Lifts Your Spirits

अगली बार आप जब Low Feel  कर रहे हों तो टहलने के लिए बाहर निकलने का विचार करें। अध्ययन से पता चलता है कि पैदल चलना अवसाद के लक्षणों को कम करता है यह चिंता और अकेलेपन को भी दूर करता है। चलने से रक्त प्रवाह बढ़ता है और आपके शरीर में ऊर्जा का प्रसार होता है।

3. Healty Weight मेंटेन करने में मदद करता है

चलना एक आसान व्यायाम है जो आपको  Healthy Weight बनाए रखने में मदद करता है और यह सच है कि आप लंबी सैर के लिए समय निकालेंगे तो इससे आपके शरीर पर आवश्यक प्रभाव पड़ेगा।

4. हृदय स्वस्थ रहता है

यदि आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो चलना एक शानदार पहल है। शोध में पता चलता है कि पैदल चलना दिल के स्वास्थ्य में सुधार लाता है। पैदल सुबह की सैर करने से दिल से जुड़ी सारी बिमारियों जैसे ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हिर्दय घात  आदि की रोकथाम करता है।

5. Blood Suger  को कंट्रोल रखता है

चलना आपके Blood Suger को भी कंट्रोल में रखता है। आप अपनी डेली रूटीन में 20-30 मिनट की वॉक को शामिल करलें। अगर टाइप 2 डयबिटीज वाले मरीज भी चलना अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो उन्हें बहुत ही लाभ होगा। हर meal के बाद 15 मिनट वाकिंग अलग से करें।

6. Blood Pressure सही रहता है 

अमेरिका में लगभग 50% व्यस्कों में उच्च रक्तचाप की समस्या है। दुर्भाग्य से लगभग यही आंकड़ा भारत  में भी आने वाले समय में हो सकता है।अपने स्वास्थ्य की अनदेखी करना इनमें से बड़ा कारण है मगर Modrate चाल या High-Intensity चाल से पैदल चलना आपके रक्तचाप को कंट्रोल में रख सकता है।

 7. Immunity Boost करता है 

शोध बताते हैं कि एरोबिक व्यायाम से सामान्य सर्दी जुकाम से लड़ने में मदद मिलती है। इसलिए पैदल चलते रहने की आदत अगर है तो, हल्की ठंड या एलर्जी से होने वाली बिमारियों को आप आराम से बर्दाश्त कर सकते हैं या अगर आप थोड़ा बीमार भी हो गए हैं तो आप जल्द ही ठीक भी हो जाएंगे क्योंकि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है।

 8. आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है 

पैदल चलने से आप की हड्डियां स्वस्थ और मजबूत रहती हैं। आपके पैर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। हड्डियां लचीली होती है और उनकी जकड़न खत्म होती है।

9. जोरों के दर्द में राहत मिलती है 

चलना एक कम प्रभाव वाला व्यायाम है जो जोड़ों पर असर डालता है और जिससे जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। गठिया, Fibromyalgia से पीड़ित मरीजों के लिए चलना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कमर के दर्द से भी राहत दे सकता है।

10. पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है 

डिनर करने के बाद तुंरत बेड पर ना जाएं इससे ज्यादा अच्छा होगा आप टहलने जाएं। एक छोटे से अध्ययन के अनुसार रात्रि भोजन के बाद थोड़ी देर टहलने से आपके शरीर का भोजन टुकड़ों में टूटने लग जाता है जिससे  पाचन क्रिया में तेजी लाने में मदद मिलती है।

11. ऊर्जा प्रदान करता है 

नियमित व्यायाम और सुबह का पैदल चलना आपको अधिक ऊर्जा देता है। सुबह की गतिविधियां आपके दिल और फेफड़ों को मजबूत करती हैं जिससे आपकी फिटनेस और ऊर्जा के स्तर में सुधार होता है।

12. नींद की गुणवत्ता को बढ़ाता है 

किसी भी तरह का व्यायाम या शारीरिक कार्य करने से रात की नींद बेहतर होती है और शोध से पता चलता है कि नियमित रूप से चलने से नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

13. अनुभूति में सुधार करता है 

नियमित व्यायाम और पैदल चलने से brainpower boost होता है। इससे भूलने वाली बीमारी से रोकथाम में मदद मिलती है।आपके मस्तिष्क शक्ति को बढ़ावा मिलता है। चलने से अल्जाइमर रोग में कमी देखी गई है।

14. रचनात्मकता को स्पार्क करता है 

ज्यादा रचनात्मक होना चाहते हैं ? अगर हाँ तो सूत्र बताते हैं कि Indoor और Outdoor चलना Creative सोच को encourage करता है। कोई ऐसी शांत जगह ढूढें जहाँ आप mindful वॉकिंग कर सकें, इससे आपके mind में अच्छे-अच्छे ख्याल आएंगे और आपकी सोच रचनात्मक होगी।

15. Productivity को प्रोत्साहित करता है 

किसी ब्लॉक के चारों चलने से आपको अधिक काम करने में मदद मिल सकती है। चलना Productivity बढ़ाने के लिए एक महान उपकरण की तरह है क्योंकि इससे आपकी सोच-समझ, मनोदशा, रचनात्मक सोच, कौशल को फायदा पहुंचाता है। और यह देखा गया है कि Walking करते हुए meetings लेने से कर्मचारियों को उनका काम अच्छे से करने में मदद कर सकती है।

16. लंबा जीवन जीने में मद करता है

दिल से लेकर आपकी नींद तक, चलना आपके जीवन की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है आपको दीर्घायु बना सकता है 10 वर्षों के एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने मृत्यु दर पर चलने के प्रभाव को देखा उन्होंने पाया कि बड़े व्यस्त जो कम से कम 15 मिनट तक चलते थे सप्ताह में 4 दिन उनकी तुलना में अधिक समय तक जीवित रहते थे जो नहीं करते

17. डिप्रेशन से राहत दिलाए

आजकल डिप्रेशन होना आम बात है किसी भी बात को लेकर गहरी सोच में पड़ जाना जिसे मूड डिसऑर्डर भी कहा जाता है इस वजह से आदमी का मानसिक स्तर बदलता रहता है जिसकी वजह से मरीज के मन में उदासी क्रोध निराशा उत्पन्न हो जाती है एक शोध में इस बात को एक्सेप्ट किया गया है के डिप्रेशन के मरीज अगर रोजाना 20 से 30 मिनट की सैर करें तो उनकी स्थिति में काफी सुधार ला सकता है इस तरह सुबह का रोजाना चलना डिप्रेशन की समस्या से राहत दिलाता है।

18. कैंसर के जोखिम को कम करता है

हमारा यह कहना बिल्कुल भी नहीं है कि सुबह की सैर करना कैंसर का इलाज है। लेकिन अलग-अलग शोधों से यह पता चलता है की सैर करना कैंसर के जोखिम को कम करता है।

19. कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करता है

नियमित रूप से सुबह की सैर करने से कोलेस्ट्रोल नियंत्रित में रहता है। विशेषज्ञ कोलेस्ट्रोल कंट्रोल रखने के लिए व्यस्कों को हर सप्ताह ढाई घंटे तक मध्यम गति वाले एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं।

20. एजिंग से राहत

सुबह का चलना बढ़ती उम्र में दिखने वाले प्रभावों को रोकने में मदद करता है। अक्सर देखा गया है कि उम्र बढ़ने पर चेहरे पर झुर्रियां, मांसपेशियों का ढीलापन, हड्डियों, शारीरिक कमजोरी एवं मानसिक क्षमता कम होने लगती है। अगर आप चलना अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो इन सब चीजों को मजबूत बनाया जा सकता है इससे आपका शरीर सुडौल और जवान दिखता है





FAQ 

Q1. सुबह-सुबह कितना चलना चाहिए?

ANS. एक्सपोर्ट की बात माने तो रोजाना सुबह 30 से 40 मिनट तक चलना चाहिए इससे आत्मिक फिट रहता है और कई बीमारियों से बचा जा सकता है

Q.2 क्या सुबह खाली पेट चलना अच्छा है?

ANS. कई शोधों से यह बात सामने आई है कि खाली पेट चलने से पेट पर जमा एक्स्ट्रा फैट जलाने में मदद मिलती है आप फिट रहते हैं आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।



नोट: यहाँ ऊपर दी गयी सभी जानकारियां खोजबीन पर आधारित है। अगर आपको कोई और समस्या है तो आप डॉक्टर से संपर्क करें।

 

पूरा लेख पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद !