आम एक बहुत ही पसंद किया जाने वाला फल है। इसे बच्चे हों या बड़े सभी पसंद करते हैं। आम का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों में किया जाता है। गर्मी के दिनों में मैंगो शेक, आम का पाना, आम का अचार और आम की चटनी बहुत ही चाव से खाई जाती है।
आम की चटनी बनाने की विधि - Ingredients For Aam Ki Chutney Recipe
Aam Ki Chutney Recipe बनाने के लिए आपको नीचे दी गयी सामग्री की जरुरत पड़ेगी।
- 1 कच्चा आम
- 1/2 कप पुदीना
- 1 छोटी चम्मच काला नमक
- 1 छोटी चम्मच भुना जीरा
- 4-5 हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- सफेद नमक स्वाद अनुसार
- 1 कप हरा धनिया
- 2 कली लहसुन
Read More:Pudina Ka Shartbat
आम की चटनी बनाने की विधि
- Aam Ki Chutney Recipe बनाने के लिए सबसे पहले एक कच्चा आम लेकर उसे छील लें फिर पानी से धोकर मोटे-मोटे क्यूब्स में काट लें।
- पुदीने का पत्ता, हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, भुना जीरा, काला नमक, और सफेद नमक सभी को पीसने के लिए एक जार में डालें।
- अब मिक्सर ग्राइंडर में इन सभी सामग्री को डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें
- याद रहे चटनी ज्यादा गाढी नहीं रहे इसके लिए आप थोड़े से पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर आप चाहते हैं कि चटनी और भी स्वादिष्ट बने तो आप इसमें दो से तीन चम्मच सरसों तेल डालें और इसे फेट लें चटनी का स्वाद दोगुना बढ़ जायेगा।
अब इसे एक बाउल में सर्व करें इसे आप चावल, चपाती, पराठा या कचौड़ी के साथ यह चटनी खा सकते हैं। और इस चटनी को सुबह, दोपहर या रात के खाने में आप चटकारे लेकर खा सकते हैं।