गर्मियों के मौसम में शरीर को तरोताजा महसूस कराने के लिए हमें पुदीने के शरबत का सेवन करना चाहिए यह चिलचिलाती धूप व लू लगने से तुरंत आराम दिलाता है। पुदीना पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह पेट को ठंडा रखता है। तो आइए अब हम जानते हैं Pudina Ka Sharbat कैसे बनाया जाता है।
पुदीने का शरबत बनाने की सामग्री - Pudina Ka Sharbat Ingredients
पुदीने का शरबत बनाने के लिए आपको नीचे दी गयी सामग्री की जरुरत पड़ेगी। इसके अलावा आप अलग से अपने हिसाब से मसाला add कर।सकते हैं।
- पुदीने की पत्तियाँ - 25 -30
- छोटी चम्मच चीनी - 4-5
- नींबू -1
- छोटा चम्मच काला नमक - 1
- छोटा चम्मच चाट मसाला - 1
- ठण्डा पानी - 4 - गिलास
- बर्फ के टुकड़े - 4/5
- नींबू के गोल पतले टुकड़े - 4
पुदीने का शरबत बनाने की विधि
- पुदीने के पत्ते को अच्छे से धो लें और मिक्सर ग्राइंडर में पीसकर एक पेस्ट तैयार करें
- एक बाउल में ट्रांसफर कर ले और इसमें चीनी स्वाद अनुसार चाट मसाला स्वाद अनुसार काला नमक ठंडा पानी सब को मिलाकर एक घोल तैयार कर ले जब चीनी अच्छे से मिल जाए तो इसे एक छलनी की सहायता से छान लें
- इसे ग्लास में ट्रांसफर कर ले गोल कटिंग नींबू की स्लाइस को गिलास के कॉर्नर पर फसा दे कुछ कटी हुई पुदीने की पत्तियों को ग्लास में डाल दें और बर्फ के टुकड़े को भी डाल दे गिलास में एक स्ट्रो डालकर सर्व करें।
Read More: Pudina ke fayede Benefits of Mint in Hindi