पुदीना, मेंथा वंश की एक बारहमासी खुशबु वाली जड़ी है। इसकी अलग-अलग प्रजातियां अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती है। इसको अंग्रेजी में मिंट भी कहा जाता है।
पुदीना का उपयोग
- पुदीना का उपयोग बड़ी मात्रा में दवाइयों, सौंदर्य प्रसाधन, सिगरेट, पान मसाला, पेय पदार्थों और सुगन्ध डालने के लिए किया जाता है।
 
- पुदीना के तेल का उपयोग कई बीमारियों में काम आता है। पेट की गैस को दूर करने में भी लाभकारी है।
 
- पेट की गर्मी को दूर करने के लिए पुदीने के शरबत का उपयोग किया जाता है।
 
- इसके अंदर बहुत सारे लाभकारी तत्व होते हैं, जैसे की कार्बोहइड्रेट, विटामिन A, विटामिन C  
 
- व्यंजनों का ज़ायका बढ़ाने से लेकर शरीर से जुड़ी सभी समस्याओं के लिए औषधि के रूप में काम करता है।
 
पुदीना का घरेलु उपयोग
पुदीना का उपयोग आप खाना बनाने में कर सकते हैं इससे स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। अगर आपके मुंह से दुर्गन्ध आ रही है तो आप 2 -3 पत्तियां चबाकर खांए दुर्गन्ध दूर हो जाएगी। उल्टी होने पर पुदीने का रस पिने से आराम मिलता है। 
 
