ततैया के काटने पर क्या उपचार करें। ततैया बरैया या पिली मक्खी के काटने पर क्या लगाए।

 तातैया,बरैया,  या पिली मक्खी (Yellow Wasp) के काटने पर दर्द, जलन और सूजन हो सकती है। यह अक्सर गर्मियों या बरसात के मौसम में देखने को मिलती है। यह कहीं की भी अपना छत्ता बना लेती हैं खिड़की बालकनी आदि के नीचे । अगर आप इसके छत्ते को छेड़ेंगे या कुछ करेंगे तो आपको नुकसान पहुंचाएगी। आईए जानते हैं इस पोस्ट में की पीली मक्खी या ततैया के काटने पर क्या उपचार करें।



 हल्दी और नारियल तेल का उपचार।

एंटीसेप्टिक प्रभाव के लिए हल्दी और नारियल तेल का लेप लगाएं।


बर्फ लगाए।

काटी गई जगह पर बर्फ लगाए इससे सूजन और जलन कम होती है।


एलोवेरा जेल का उपचार।

ठंडा एलोवेरा जेल लगाने से जलन और खुजली में  काफी राहत मिलती है।

 बेकिंग सोडा के लैप का उपचार।

थोड़ा सा बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और कटे हुए स्थान पर लगाने से  यह विष को न्यूट्रल करता है।


शहद के उपचार।

शहद  में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो घाव को जल्दी भरने में मदद करते हैं।


 प्याज के रस का उपचार।

प्याज काटकर उसका रस नीचोरकर लगाने से सूजन और जलन में आराम मिलता है।



अगर खुजली  सूजन ज्यादा हो, तो डॉक्टर से सलाह लें और एंटी-एलर्जिक टैबलेट ले सकते हैं।

पूरा पोस्ट पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।