मानसून में घर के आस-पास सांपों का खतरा है तो आप लगा सकते हैं यह खुशबूदार पौधे।

अगर बारिश के मौसम में घर के आसपास कीड़े मकोड़े या सांपों का खतरा है। जी हां मानसून के इस मौसम में सांपों का खतरा  बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, खासकर जब घर के आसपास घास हो नमी हो या झाड़ियाँ अधिक हो तो सांप कीड़े मकोड़े का खतरा ज्यादा रहता है। अगर आप प्राकृतिक उपाय ढूंढेंगे तो कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिनकी गंध सांपों को दूर रखने में सहायक मानी जाती हैं। आईए जानते हैं इस पोस्ट में की कुछ ऐसे पौधे भी है जो सांप को दूर रखने में काफी मददगार माने जाते हैं जिनकी गंध से सांप दूर भागते हैं।




लेकिन इन सब से पहले सुझाव तो यही रहेगा कि घर के आसपास अगर जंगल घने है झाड़ी है तो इन सब की सफाई समय पर समय करवाते रहना चाहिए। ओर नहीं कोई कीड़े मकोड़े घर के अंदर आएंगे और ना ही कोई सांप का खतरा रहेगा।   लेकिन अगर घर की खिड़की बड़ी है जिससे सांप आने का खतरा है तो आप उसमें जाल लगवा सकते हैं या फिर मार्केट में तरह-तरह के प्रोडक्ट आ गए हैं जिससे आप अपनी खिड़की को कवर कर सकते हैं जैसे कीड़े मकोड़े या सांप नहीं आएंगे।आइए जानते हैं कि वह कौन से पौधें है जो सांपों को उसकी गंध से दूर रखेंगे।


तुलसी।

तूलसी को घर के आंगन, बालकनी या खिड़कियों के पास भी लगाया जा सकता है। तुलसी की गंध सांपों को दूर रखती है तुलसी को पवित्र माना जाता है।


गेंदा।

गेंदा का पौधा लगाना चाहिए इसकी तेज़ गंध और जड़ की विशेषता मिट्टी के अंदर रहने वाले जीवों  से लेकर सांपों को भी दूर रखती है।

सर्पगंधा।


आयुर्वेद में तो यह औषधि पौधा माना जाता है इसका तो नाम ही सर्पगंधा है यानी सांपों से जुड़ा हुआ वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह पौधा सांपों को दूर रखने में काफी सहायक है।


नागदौन।

 नागदौन को सांप भगाने वाला पौधा भी कहा जाता है।इस पौधे कि गंध सांपों को पसंद नहीं होती और यह स्वाभाविक रूप से सांपों को  दूर रखता है।


लेमनग्रास। 


लेमनग्रास पौधा सांपों को दूर रखने के साथ-साथ मच्छरों को भी दूर रखता है। इसमें बहुत ज्यादा  सिंनट्रॉल गंध होती है आप चाहे तो इसे कहीं भी लगा सकते हैं घरके किसी भी जगह पे।

  आप चाहे तो कुछ पुराने कपड़े और साबूत सूखी लाल मिर्च डालकर भी जला सकते हैं इसके धूएं से भी सांप भाग जाते हैं। 


पूरा पोस्ट पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।