आंवला के फायदे Benefits of Amla ( Indian gooseberry)

आंवला Amla (Indian gooseberry)

आंवला एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह इम्युनिटी बढ़ाता है। यह कुदरती गुणों से भरपूर एक फल है। आंवला हर मौसम के लिए अच्छा है। यह विटामिन से भरपूर होता है इसमें विटामिन AB, विटामिन C, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, पोटेशयम और डाईयूरेटिक एसिड होता है। यह सारे गुण इसमें पाये जाते हैं। इन खूबियों की वजह से इसे 100 बीमारियों की दवा कह सकते हैं। इसकी बहुत सारी किस्में में होती हैं। इससे हमारा इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है।

आंवला को संस्कृत में अमृत फल या पंचारस भी कहते हैं। आंवला का पेड़ पूरे भारत देश में हर जगह पाया जाता है। हमारे भारत देश में कहा जाता है कि आंवला की उत्पत्ति तपस्या करते हुए ब्रह्मा जी की आंखों से आंसू टपकने लगे जिसकी वजह से आंवला पेड़ की उत्पत्ति हुई और चमत्कारी औषधीय फल के रूप में आंवला सृष्टि में आया।







आंवला के फायदे Benefits of Amla (Gooseberry)

आयुर्वेद में आंवला एक औषधि के रूप में माना जाता है। इसका उपयोग हम हर तरह से कर सकते हैं। इसका जूस बनाकर पी सकते हैं। बाल झड़ने से रोकने के लिए बहुत ही कारगर है। कब्ज की समस्या को रोकता है। खांसी से निजात दिलाता है।


 1. डायबिटीज में फायदेमंद
 

2. बालों की समस्या से छुटकारा
 

3. पीरियड्स में फायदेमंद
 

4. वजन कम करने में सहायक
 

5. आंखों के लिए लाभदायक
 

6. प्रजनन क्षमता बढ़ाने में लाभदायक
 

7. कब्ज की समस्या से छुटकारा


1. डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला बहुत फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीजों को आंवले के रस में शहद डालकर दिया जाए तो मरीज को राहत मिलती है क्योंकि आंवला में क्रोमियम होता है जो इंसुलिन वाले हारमोंस को मजबूत कर के खून में बने शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।
 
 

2. बालों की समस्या में भी आंवला फायदेमंद है। आंवले में विटामिन ई पाया जाता है जो बालों का झड़ना कम करता है। स्कल्प को स्वस्थ रखता है। आंवला का पेस्ट बनाकर 4-5 बूंद नींबू डालकर पेस्ट को बालों पर अच्छे से लगाएं तो बाल झड़ने कम हो जाते हैं।
 
 

3. पीरियड्स में भी फायदेमंद होता है आंवला जिन महिलाओं की महावारी अनियमित हो या अधिक ब्लीडिंग, कमर और पेट के दर्द से परेशान हो तो अगर वह रोजाना एक आंवले का सेवन करें तो महावारी से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकती हैं क्योंकि आंवला में मौजूद मिनरल और विटामिन लाभ पहुंचाते हैं।
 
 

4. वजन कम करने के लिए भी आंवला का नियमित सेवन लाभकारी होता है क्योंकि आंवला शरीर के मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाता है और वजन कम करने में मदद करता है।
 
 

5. आंखों की समस्या से परेशान लोगों के लिए आंवला काफी गुणकारी है। जिन्हें कम दिखाई दे या मोतियाबिंद की शिकायत हो तो उन्हें आंवले का रस पीना चाहिए।
 
 

6. प्रजनन की समस्या से गुजर रहे लोगों के लिए आंवला लाभदायक है रोज एक आंवला खाना चाहिए और इसे खाने से महिलाओं के अंडाणु स्वस्थ होते हैं पुरुषों में शुक्राणु की क्रियाशीलता बढ़ती है।
 
 

7. आंवला कब्ज गैस की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। अगर आप रोजाना आंवला का चूर्ण सुबह खाली पेट खाए तो कब्ज और गैस की समस्या दूर हो जाती है।