नीम क्या है इसके फायदे व गुण Neem Benefits

नीम एक बहुत अच्छी वनस्पति है। आयुर्वेद में इसकी बहुत खास जगह है। इसका स्वाद भले ही कड़वा हो लेकिन बहुत फायदेमंद है। नीम की दो प्रजातियां होती है. इसकी पत्तियों, फल एवं छाल सभी का उपयोग बहुत महत्वपूर्ण है। नीम के पेड़ को मां दुर्गा का रूप माना जाता है। इसी वजह से इसकी पूजा की जाती है। नीम के पत्तों में विटामिन सी पाया जाता है यही कारण है कि इसका इस्तेमाल सदियों से किया जाता है। हर तरह की बीमारी में काम आता है यहां तक कि इस नीम की छाल का तेल भी बनता है। 



नीम के फायदे Neem Ke Fayede

 
नीम का इस्तेमाल हम हर तरीके से करते है।

1. दांतों की समस्या में।
2. बालों की समस्या में।
3. फोड़ा फुंसी जख्मों की समस्या में
4. चेचक की समस्या में


1. दांतों की समस्या में अगर आपके दातों में समस्या है पैरीया हो या दांतो से खून आता हो मुंह की दुर्गंध हो दांत पीले पड़ रहे हों तो इन सभी समस्याओं से निजात दिलाता है। नीम की दातुन काफी लोकप्रिय है इसका भी इस्तेमाल करके आप दांत की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। अगर पायरिया हो तो इसके पत्तों का चूर्ण बनाकर आप पायरिया से छुटकारा पा सकते हैं



2. बाल की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है नीम अगर बालों में रूसी हो या झड़ते बाल अद्व के बाल हो अगर इसका पेस्ट बनाकर इस्तेमाल किया जाए तो उसी व फंगस की समस्या भी दूर हो जाती है


3. जख्म फोड़ा फुंसी से छुटकारा पाने के लिए अगर नीम की पत्ती का पेस्ट बनाकर जख्म पर लगाया जाए तो इससे आराम मिलता है।


4. चेचक की समस्या में अगर नीम की कुछ टहनी युक्त पत्तियों  से पीड़ित मरीज को धीरे धीरे सहलाया जाए तो चेचक रोग जिसे चिकन पॉक्स या माता भी कहते हैं, से पीड़ित मरीज को आराम मिलता है।