Ek Din Me Kitna Biscuits Khana Chahiye - एक दिन में कितना बिस्कुट खाना चाहिए?

बच्चे हों या बड़े सभी को बिस्कुट बहुत पसंद हैं। लोग अक्सर चाय के साथ बड़े चाव के साथ खाते हैं। हर घर में डेली दूध, ब्रेड और बिस्कुट आना जरुरी है। ना जाने कितने रूपये हमारी बिस्कुट खाने की आदत पर खर्च हो जाते हैं। पर आपको इस आदत को कन्ट्रोल में रखना होगा नहीं तो ये खाने में जितना स्वादिस्ट लगता है इसके उलट दुष्परिणाम भी होंगे। 

बिस्कुट में सबसे ज्यादा पाया जाने वाला इंग्रेडिएंट सुगर और मैदा है जो एक स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए अच्छा नहीं है। आपको Ek din me Kitna Biscuits Khana Chahiye यह आपके ऊपर डिपेंड करता है अगर आप सही तरीके से Exercise और अपनी Healthy Diet को मेंटेन कर रहे हैं तो आप 1 दिन में 4-5  बिस्कुट खा सकते हैं लेकिन इसमें जिस भी बिस्कुट को आप सेलेक्ट करेंगे वो लो शुगर वाला होना चाहिए।

यह भी पढ़ें:Badam Khane Ke Fayde or Nuksan in Hindi


 

Ek din me Kitna Biscuits Khana Chahiye


ज्यादा बिस्कुट खाने से होने वाले नुकसान

ज्यादा बिस्कुट खाने से आपको कई तरह के नुकसान होने का खतरा होता है, इससे आपका फैट बढ़ सकता है, ब्लड शुगर लेवल बढ़  सकता है। और आपको डायबिटीज का भी खतरा हो सकता है। बिस्किट में मौजूद कैलोरीज आपका मोटापा बढ़ा सकता है इसके अतिरिक्त बिस्कट में मौजूद मैदा पेट में एसिडिटी, एसिड रिफ्लक्स और अल्सर जैसी बीमारीयां भी हो सकती हैं।
 
 

बिस्कुट की जगह दूसरी चीज क्या खा सकते हैं?

आप बिस्कुट की जगह कई तरह के हेल्दी स्नैक्स खा सकते हैं जैसे कि, रोस्टेड चना, रोस्टेड काजू, मखाना, फ्रूट्स नट्स, दलिया और ओट्स। इन सभी चीजों में आपको फाइबर और प्रोटीन मिलता है जिसकी मदद से आपको स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।
 
 

बिस्कुट कब नहीं खाना चाहिए

आपको बिस्कुट खाने से बचना चाहिए अगर हो सके तो कभी नहीं खाना चाहिए इससे आपको शारीरिक प्रॉब्लम हो सकती है। अगर आपको डायबिटीज है, या आपको पेट से सम्बंधित कोई प्रॉब्लम है तो आप भूल कर भी बिस्कुट ना खाएं बिस्किट में बहुत मात्रा में शुगर और मैदा पाया जाता है जो आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।
 
 

Healthy biscuit कौन-कौन से होते हैं

हेल्दी बिस्कुट लो शुगर और लो फैट वाले होते हैं। इन बिस्किट्स में फाइबर और नुट्रीएंट्स ज्यादा होते हैं जिससे आपकी एनर्जी लेवल बढ़ता है और आप को स्वस्थ रहने में मदद मिलता है। हेल्दी बिस्कुट में कई तरह के इनग्रेडिएंट्स होते हैं जैसे ड्राई फ्रूट्स, नोट्स, व्होल व्हीट।आपको अपने बिस्कुट का चुनाव काफी सोच समझ कर करना चाहिए। 



FAQ:
 
Q1. एक दिन में कितने बिस्कुट खाना चाहिए?
ANS. आप 1 दिन में 4-5 बिस्कुट खा सकते हैं पर आप को एक्टिव रहना होगा व्यायाम करना होगा नहीं तो आपका वजन बढ़ जायेगा। ज्यादा किसी भी चीज का उपयोग करना हानिकारक होता है। 
 
 Q2. ज्यादा बिस्कुट खाने से क्या होता है?
ANS. बिस्कुट में अधिक मात्रा में मैदा और शुगर पाया जाता है जिससे वजन बढ़ता है। शुगर ज्यादा होने के कारण डायबिटीज की प्रॉब्लम होसकती है। आप बिस्कुट की जगह हेल्दी स्नैक्स भी ले सकते हैं।