पायरिया जिसे आमतौर पर पीरियोडोंटाइटिस (periodontitis) कहा जाता है, यह एक गंभीर मसूड़ों का संक्रमण है जो हमारे दांतों को सहारा देने वाले ऊतकों को काफी नुकसान पहुंचाता है। जो प्लाक और टार्टर के जमा होने के कारण होता है ये बैक्टीरिया से भरे होते हैं इस कारण मसूड़ों में सूजन और संक्रमण होने का कारण बनते हैं। यदि इसका इलाज सही समय पर नहीं किया जाए, तो यह दांतों को बहुत बूरी तरीके से नुकसान पहुंचाते हैं और जबड़े की हड्डी को भी काफी नुकसान पहुंचा सकता है।
तो आईए जानते हैं इस पोस्ट में की पायरिया क्या है और कैसे होता है और मुंह की बदबू से कैसे छुटकारा पाएं।
पायरिया कैसे होता है?
पायरिया क्या है यह तो आप जान गए यह एक प्रकार का संक्रमण है आईए जानते हैं कि पायरिया कैसे होता है पायरिया मुख्य रूप से प्लाक और टार्टर के कारण होता है, जो हमारे दांतों पर जमा होते हैं।
पलाक।
यह एक चिपचिपा, रंगहीन होता है जो बैक्टीरिया से भरी है और दांतों पर बनती रहती है।
टाटर
जब प्लाक को ठीक से साफ नहीं किया जाता है। तो यह कठोर होकर टार्टर बन जाता है और दांतों पर जमा हो जाता है।
प्लाक और टार्टर दोनों मिलकर मसूड़ों में सूजन जलन आदि पैदा करते हैं। जिसे जिंजिवाइटिस कहा जाता है। यदि अगर जिंजिवाइटिस का इलाज नहीं किया जाऐ तो यह पीरियोडोंटाइटिस में बदल सकता है, यह एक गंभीर मसूड़ों का संक्रमण होता है।पीरियोडोंटाइनटिस का संक्रमण मसूड़ों के नीचे फैल जाता है और दांतों को सहारा देने वाली हड्डी को काफी नुकसान पहुंचाता है। अगर हड्डी का नुकसान बहुत अधिक हो गया तो ढीले होकर गिर सकते हैं दांत।
पायरिया के क्या लक्षण है।
मसूड़ों से खून आना खासकर जब आप ब्रश करते है उस समय या फ्लॉस करते समय मसूड़े से काफी खून आता है।
दांतों का अपनी जगह से हिलना।
मुंह से गंदी दुर्गंध आना।
सूजे हुए लाल मसूड़े।
मसूड़े नीचे की ओर आना और दांतों का लंबा दिखाना।
दांतों के नीचे कालापन आना।
पायरिया से बचाव के लिए और मुंह की बदबू के लिए कुछ घरेलू उपाय ।
रोजाना नियमित रूप से दो टाइम ब्रश करें और फलास करें और खास कर रात में तो ब्रश करना बिल्कुल भी ना भूलें ।
दंत चिकित्सक से दांतों की जांच करवाई ताकि अगर मसूड़े में प्रॉब्लम है तो उसका इलाज जड़ से होसके।
खाने में अच्छी डाईट ले फल और सब्जियों का सेवन करें।
मुंह की दुर्गंध के लिए आप
इलायची चबाऐ।
सौंफ खाऐ।
पुदीने की पत्तियों को चबाए।
लॉन्ग को चबाए।
पूरा पोस्ट पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।