आईए जानते हैं इस पोस्ट में बच्चों के लिए सॉफ्ट और हेल्दी पोहा रेसिपी — खासकर छोटे बच्चों के लिए जिन्हें दांत लेट से आते हैं और चबाने में परेशानी होती है उनके लिए है यह आसान और सुरक्षित सॉफ्ट पोहा रेसिपी।
पोहा तैयार करने की सामग्री:।
पतला पोहा 1 कटोरी।
पानी – पोहा धोने के लिए।
घी – 1 छोटी चम्मच।
एक चुटकी रायी के दाने।
जीरा – एक चुटकी।
हल्दी – एक चुटकी।
एक उबला आलू मैश किया हुआ।
एक छोटा गाजर कद्दूकस किया हुआ।
नमक ।
पानी हल्का छीरका पोहा सॉफ्ट करने के लिऐ।
पोहा बनाने की विधि:।
पोहा को एक छलनी में डालकर हल्के हाथ से 2 से 3 बार अच्छे से धो लें।
एक कढ़ाही में घी गरम करें, उसमें राई जीरा डालें राई जीरा के चटकते ही गाजर और आलू डालकर 1 मिनट चलाएँ एक चुटकी हल्दी डालकर चलाएं और तुरंत भीगा हुआ पोहा डाल दें। नमक स्वाद अनुसार डालें हल्का सा पानी डालें 2 से 3 चम्मच और 2 मिनट तक अच्छे से पकाने के बाद गैस बंद कर दे और अच्छे से मैश करके ठंडा होने के बाद अपने बच्चे को खिलाएं।
रेसिपी उन बच्चों के लिए है जिन्हें दांत लेट से आते हैं और चबाना नहीं आता और खाने को निगल लेते हैं।
पूरा पोस्ट पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद:।