सब्जी पनीर टिक्की यह रेसिपी इसलिए खास है? क्योंकि इसमें छुपा है सब्जीयों का राज आपके बच्चे या मेरे बेटे हुजैफ को या किसी भी बच्चे को यह पता नहीं चलता कि वह पनीर टिक्की खा रहा है या सब्जी खा रहा है।
हर बच्चे खाने में नखरा बहुत करते हैं यह नहीं खाएंगे वो सब्जी नहीं खाएंगे, सब्जी में मिर्ची है ,यह चाहिए वह चाहिए। और हां एक खास बात बच्चे अनहेल्दी खाने पर ज्यादा चोट करते हैं, वहीं अगर हेल्दी खाना है तो उनका टैंट्रम रहता है, आप समोसा लाकर देंगे खाने को तो उसमें बच्चे को मिर्ची नहीं लगती आप बर्गर खिलाएंगे तो बच्चे बड़े चाव से खाएंगे।
अगर बच्चा छोटा है 2 साल ढाई साल का तो वह बस दूध पर ही डिपेंड रहना चाहता है लेकिन हम लोग तो बड़े हैं लेकिन हम लोग को चाहिए कि बच्चा अगर खाना नहीं खाता है तो बच्चे को खाना कैसे खिलाया जाए यह हर माता-पिता का सबसे बड़ी चिंता का विषय बनता है ।
तो आईए जानते हैं इस पोस्ट में की बच्चों के लिए सब्जी पनीर टिक्की कैसे बनाएं।
सब्जी पनीर टिक्की के लिए क्या सामग्री चाहिए।
सामग्री:
2 से 3 उबले आलू मीडियम साइज के
1 उबली गाजर
1/2 कप उबली फ्रैंच बिनस
1/2 कप पनीर कद्दूकस किया हुआ
1/2 कप ब्रेड क्रम्ब्स
1 पिचं चाट मसाला स्वाद अनुसार
नमक स्वादानुसार
देसी घी
सब्जी पनीर टिक्की विधि।
पहले सब्ज़ियों को अच्छे से उबालकर ठंडा होने पर मैश कर लें, उसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर ब्रेड क्रम्ब्स नमक स्वादानुसार और चाट मसाला मिलाकर अच्छे से मैच करें और बने हुए मिश्रण की छोटी-छोटी शेप की टिक्की बनाएं। या फिर आप चाहे तो शेप कटर से रंग बिरंगी शेप में टिक्की को आकर दे सकते हैं ।
उसके बाद तवा या फिर नॉन स्टिक पैन में हल्का घी लगाकर बनी हुई टिक्कियों को धीमि ताओं पर सुनहरा होने तक सेक लें
अब बनी हुई पनीर टिक्का अपने बच्चों को टोमेटो केचप के साथ सर्व करें बच्चे बड़े चाव से खाएंगे और उनहे पता नहीं चलेगा कि वह सब्जी खा रहे हैं या फिर पनीर टिक्की।
नोट: अगर आप अपने बच्चों को हेल्दी खाना खिलाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको भी वह रूल फॉलो करना होगा क्योंकि बच्चा जो देखता है वही सिखता है उसके लिए आपको भी हेल्दी खाना खाना होगा।
पूरा पोस्ट पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।