बच्चों के लिए हैलदी, वेजिटेबल मिक्स पराठा कैसे बनाएं।

बच्चों के लिए हेल्दी वेजिटेबल पराठा,की रेसिपी क्यों खास है?
यह रेसिपी इसलिए खास है, क्योंकि इसमें छुपी है ढेर सारी सब्जियां इतना ही नहीं यह बहुत ही कम तेल या फिर घी में बना सकते हैं आप,
तो आईए जानते हैं इस पोस्ट में की बच्चों के लिए हेल्दी, वेजिटेबल मिक्स पराठा कैसे बनाएं।


पराठा बनाने की सामग्री:


सबसे पहले हमें गेहूं का आटा, 2 कप लेना है।

कुछ उबली हुई सब्जियां, जो भी आपके पास घर में मौजूद रहे गाजर, शिमला पालक, मटर आलू 1 कप लें।

3-4 पनीर के टुकड़े कद्दूकस किया हुआ।

एक चुटकी जीरा पाउडर।

एक चुटकी अजवाइन। 

एक चुटकी हल्दी पाउडर ।

एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर ।

एक चुटकी गरम मसाला इच्छा अनुसार।

नमक स्वाद अनुसार।

देसी घी सेक कर लगाने के लिए।

अब पराठा बनाने की विधि:

पहले सब्जियों को उबालकर अच्छे से मैश कर लें, और मैश की हुई सब्जियों में कद्दूकस किया हुआ पनीर, डालें हल्दी मिर्च, जीरा पाउडर ,गरम मसाला, अजवाइन ,नमक सबको डालकर आटे में आटे को पहले सब्जियों के साथ अच्छे से मिक्स करें। जब जरूरत लगे तभी पानी डालें, और एक आटे का सोफट डो तैयार करके थोड़ी देर सेट होने को रखें उसके बाद पराठा बेल लें और अपने बच्चों की मनपसंद शैप को ध्यान में रखते हुए उसी आकार के पराठे बनाएं। और तवे पर लो टु मीडियम आंच पर पराठे को घी, लगाकर अच्छे से सेंक लें।

 आप चाहे तो बच्चे को टोमैटो सॉस या फिर नमकीन दही या दही के सलाद के साथ खीरे के रायतें के साथ बच्चे को गरमा गरम पराठा सर्व करे।

पूरा पोस्ट पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।