हेल्दी साबुदाने का पेनकेक डोसा बनाने के लिए, ज्यादा कुछ नहीं बस किचन में मौजूद कुछ सामान से ही, आप अपने बच्चे के लिए,एक खास रेसिपी बना सकते हैं। आप अपने बच्चे को बाहर के खाने फास्ट फूड जैसे जंक फ़ूड से बच्चों को बचा सकते हैं। यह एक अच्छा विकल्प है, तो आइए जानते हैं इस पोस्ट में कि बच्चों के लिए हेल्दी स्नैक्स में साबुदाना पैनकेक डोसा कैसे बनाएं।
साबुदाना पैनकेक डोसा बनाने कि सामग्री:
साबुदाना 1/2 कप रातभर भिगा हुआ।
1 उबले व मैश किए आलू।
2 बड़े चम्मच मूंगफली के पाउडर।
थोड़ी हरी धनियां बारिक कटी हुई।
काला नमक या सेंधा नमक स्वादानुसार।
साबुदाना पैनकेक डोसा बनाने कि विधि:
रात-भर के भीगे हुए साबुदाने को आप मिक्सी जार में दरदरा पीस लें। इसके बाद इसमें उबले व मैश किए हुए आलू और मूंगफली के पाउडर, नमक, बारिक कटी हुई धनिया सभी सामग्री को मिला दें। याद रहे कि बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला।
अब बने हुए बैटर को डोसा तवे पर अचछे से फैलाएं डोसा हल्का क्रिस्पी होने तक सेकें थोड़ा सा घी जरूर डालें।
और एक लंबा रौल बनाकर सिट्रप्स में कांटे,अब बच्चे जो भी चटनी टोमैटो सॉस के साथ या दही के साथ खाएं उन्हें एक प्लेट में गार्निश करके सर्व करें।
पूरा पोस्ट पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद!