क्या आपके बच्चे भी रोटी और चावल लंच में ले जाने से मना करते हैं, बच्चे के लंच बॉक्स को बेहतर बनाने के लिए रोटी ब्रेड और चावल जैसे बोरिंग लंच बॉक्स का बेहतरीन ऑप्शन यह भी है वेजिटेबल पनीर रैप जो आपके बच्चे को काफी पसंद आएगा आप बच्चों को आराम से सब्जी भी खिला सकते हैं तो आईए जानते हैं इस पोस्ट में की वेजिटेबल पनीर रैप कैसे बनाएं।
वेजिटेबल पनीर रैप बनाने कि सामग्री:
रैप रोटी, टॉर्टिला, या बची हुई रोटी अ अगर घर में है तो यह सबसे अच्छा ऑप्शन है। 2
पनीर को लंबी स्ट्रिप्स में काट लें,1/2 कप लें।
शिमला मिर्च पतली सलाइस में कटी हुई, 1/2 कप लें।
गाजर कद्दूकस किया हुआ 1/4 कप लें।
बच्चों कि फेवरेट टोमैटो केचअप 2 बड़े चम्मच लें।
मेयोनीज 1 बड़ा चम्मच इच्छा के अनुसार।
काली मिर्च, नमक, व चाट मसाला और दही बचचे कि पसंद के अनुसार लें।
वेजिटेबल पनीर रैप बनाने की विधि:
एक बाउल में बारिक कटी, सब्जियों को पनीर, और टोमैटो केचअप, मेयोनीज, कालि मिर्च चाट मसाले सभी को एक साथ मिलाएं। अब बारी आती है टॉर्टिला या बची हुई रोटी रैप रोटी को हल्का गर्म करें।
आपके पास जो भी ऑप्शन है किसी ऐक को गर्म करें, और रोटी के बीच बने हुए मिश्रण को रखें और रोटी को अच्छे से रोल करें, फिर इसे बटर पेपर में अच्छे से लपेट दें।
रैप को बीच से हाफ काटकर बच्चों के लंच बॉक्स में पैक कर दें ताकि बच्चे को खाने में आसानी हो।
पूरा पोस्ट पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।