रागी का पैन केक यह रेसिपी क्यों खास है? यह ग्लूटेन फ्री है, आईरन, फाइबर,कैल्शियम ,प्रोटीन, विटामिन बी सभी गुनो से भरपूर है। आप खाएं या आपके बच्चे रागी बूढ़े, बच्चे जवान सबके लिए फायदेमंद है। खासकर रागी बच्चे की हड्डियों के लिए दिमाग के ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद है। नहीं इसमें कोई मेहनत है और ना ही कोई झंझट बस कुछ चीजों से झटपट सा बनने वाला रागी पैनकेक, तो आईए जानते हैं इस पोस्ट में की छोटे बच्चों के लिए रागी पैनकेक कैसे बनाएं।
रागी पैनकेक बनाने कि सामग्री:
रागी या मंडुआ का आटा 1 कप लें।
केला पका हुआ 1 लें।
चीनी या गुड़ पाउडर 1 बड़े चम्मच या स्वादानुसार जितना मीठा खा सके।
इलायची पाउडर1 छोटी चम्मच।
देसी घी पैनकेक सेकने के लिए।
रागी पैनकेक बनाने कि विधि:
केले को अच्छे से धोकर मिक्सर जार में छीलकर डालें इसमें रागी का आटा, चीनी या गुड़ पाउडर, ईलायची पाउडर और थोड़ा-सा पानी मिलाकर सभी सामग्री का घोल तैयार करें।
अब एक नानस्टिक तवे पर हलकी घी लगाकर छोटे-छोटे आकर के पैनकेक बनाएं। आप चाहे तो किसी शेप की मदद से स्टार, स्माइली किसी भी आकर में शेप बनाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक धीमी आंच पर सेंकें। जब अच्छे से सेक जाए तो बच्चों को मेपल सिरप लगाकर सर्व करें।
पूरा पोस्ट पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।