बच्चों के लिए हेल्दी रेसिपी बेसन का चीला कैसे बनाएं?

बच्चों के लिए हेल्दी बेसन चीला रंग-बिरंगा वाला कैसे बनाएं। यह रेसिपी इसलिए खास है कि बच्चे रंग देखकर रंग बिरंगे चीलें को बच्चे खाने के लिए आकर्षित होते हैं, बेसन बच्चे के लिए बहुत फायदेमंद होता ही है, लेकिन बदले में यह अंडे का अच्छा विकल्प है। तो आइए जानते हैं  हमलोग इस पोस्ट में की, घर के कुछ सामान से ही आप हेल्दी सा अपने बच्चों के लिए रंग-बिरंगा बेसन चीला कैसे तैयार करें,


बेसन चीला बनाने कि सामग्री:

1-कप  बेसन।

2- बड़े चम्मच सूजी।

1/2कप दही।

एक चुटकी अजवाइन।

एक चुटकी हल्दी।

एक चुटकी जीरा पाउडर।

एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर।

1/2 कटी चुकंदर का रस निकालकर।

बारिक कटा हरा धनिया।

बारिक कटा टमाटर।

बारिक कटा प्याज।

 बारीक कटा शिमला मिर्च।

नमक स्वाद अनुसार।

बेसन का चीला बनाने की विधि:

एक बर्तन में बेसन, सूजी और दही मिलाकर घोल बनाकर, सभी सामग्री को डालें।अजवाइन,हल्दी, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा हरा धनिया, बारीक कटी शिमला मर्च, नमक स्वाद अनुसार, बारीक कटा हुआ टमाटर, सभी को मिलाकर एक घोल तैयार करें।

अब बने हुए मिश्रण को थोड़े से को एक अलग बर्तन में रखें और इसमें चुकंदर का निकला हुआ जूस डालकर मिक्स करें, और दूसरे बर्तन में नॉर्मल सा घोल रखें जिसमें कलर ना डाला हो।
अब एक तवा गरम करें, और उसमें हल्का सा घी लगाकर आप बना हुआ घोल डालें आप चाहे तो शेप देने के लिए शेप कटर से मनचाही आकृति में स्टार सर्कल सभी शेप देकर बेसन का रंगीन और मजेदार अलग-अलग रंग का बेसन चीला तैयार कर सकते हैं।
एक प्लेट में निकाल कर टोमैटो सॉस और मेयोनीज से स्माइली बनाकर गार्निश करें।

पूरा पोस्ट पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद!