बादाम में पाए वाले Nutritions ( प्रति 100 ग्राम )
- Calories- 576
- Total Fat- 49 g
- Sodium- 1mg
- Potassium- 705 mg
- Carbohydrate- 22 g
- Protein- 21g
- Calcium- 0.26
- Iron- 20%
- Vitamin- B6-5%
- Magnesium- 67%
बादाम खाने के फायदे - Badam Khane Ke Fayde or Nuksan in Hindi
आइये अब हम Badam Khane Ke Fayde or Nuksan in Hindi के बारे में बात करते हैं।
बादाम खाने से दिमाग तेज होता है
बादाम के सेवन से मस्तिष्क का विकास अच्छा होता है, ये आपको एक अच्छा बौद्धिक अस्तर और मस्तिष्क विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, अल्झाइमर ( भूलने वाली समस्या ) जैसी बीमारियों से आपकी रक्षा करते हैं । अध्ययनों से पता चलता है कि बादाम में Riboflavin और L-Carnitin नाम के दो पोषक तत्व होते हैं जो, दिमागी विकास में मदद करते हैं। रात भर भिगोये हुए बादाम का सेवन मस्तिष्क के कार्य के लिए अच्छा होता है।
हड्डियों के लिए लाभकारी
बादाम में Calcium और Phosphorus प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे शरीर की हड्डियों और दांतों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इस में पाए जाने वाले नुट्रिएंट्स और मिनरल्स की वजह से जोड़ों के दर्द में लाभ मिलता है।
हिर्दय स्वास्थय में लाभकारी
बादाम में विटामिन-E प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिसकी वजह से हिर्दय स्वस्थ रहता है और हिर्दय को ब्लॉकेज की समस्या को रोकता है।
उच्च रक्तचाप को control करने में सहायक
बादाम खाने से उक्त रक्तचाप को मेंटेन करने में सहायता मिलती है इस में पोटेशियम की मात्रा होने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। बादाम तनाव और चिंता को दूर करता है।
त्वचा और बाल के लिए लाभकारी
बादाम त्वचा और बाल के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें विटामिन-E त्वचा को मुलायम रखने में मदद करता है विभिन्न प्रकार की त्वचा की बीमारियों जैसे कील मुंहासे को भी दूर करता है। प्रचुर मात्रा में प्रतिदिन बादाम खाने से त्वचा ग्लो करती है।
Immunity बढ़ाने में सहायक
बादाम खाने से इसमें पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स और मिनरल्स आप की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं यह इंफेक्शन और एलर्जी से रोकथाम करता है इससे आपका लीवर भी मजबूत होता है।
Metabolism बढाने में सहायक
बादाम में पाए जाने वाले Nutrients और Vitamins शरीर को जरूरी ऊर्जा प्रदान करते हैं बादाम आपके अंगों, मांस पेशियों को दिन-प्रतिदिन की दिनचर्या को पूरा करने के लिए शक्ति प्रदान करता है एक मुट्ठी बादाम आपको शक्ति वर्धक बनाते हैं।
भीगे हुए बादाम वजन घटाने में सहायक
भीगे हुए बादाम खाने से दिमाग तो तेज होता ही है साथ ही साथ वजन घटाने में भी सहायता करता है इसमें पाए जाने वाले विटामिन-E की मदद से जमी हुई चर्बी को कम करने में सहायता मिलती है।
पाचन तंत्र में लाभकारी
बादाम में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जिसकी वजह से पाचन की समस्या और गैस की समस्या से आराम मिलता है और इससे कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
कैंसर की रोकथाम
बादाम फाइबर से भरपूर होते हैं और इसमें आवश्यक पोषक तत्व और खनिज भी मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाते हैं। यह कैंसर की रोकथाम और उसके जोखिम को भी कम करते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि मुट्ठी भर बादाम खाने से Colon कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
बादाम का सेवन , इसमें पाए जाने वाले विटामिन-E की वजह से आँखों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।
गर्भवती महिला के लिए स्वास्थप्रद
बादाम फोलिक एसिड से भरपूर होते हैं। अध्यनों से पता चलता है कि प्रसव पूर्व अवस्था में बादाम खाना अच्छा रहता है यह भ्रूण के विकास में मदद करता है, और नयी कोशिकाओं के निर्माण में भी मदद करता है।
बादाम खाने के तरीके
- आप बादाम को कच्चा खा सकते हैं
- इसको रात भर भिगो कर भी खा सकते हैं
- इसे डेज़र्ट के ऊपर सजा कर उपयोग में ले सकते हैं
- इससे बादाम का दूध और बटर भी बना सकते हैं
- इसका Smoothy और Shake भी बना सकते हैं
बादाम खाने के नुकसान -
कोई भी चीज आवश्यकता से अधिक इस्तेमाल करना स्वास्थय के लिए हानिकारक होता है। अगर आप बादाम का सेवन अधिक करते हैं तो निम्नलिखित नुकसान होसकते हैं -
- अत्यधिक उपयोग से वजन बढ़ेगा
- एलर्जी हो सकती है
- पेट सम्बंधित समस्या हो सकती है
FAQ:-
Q1. 1 दिन में कितने बादाम खाना चाहिए?
ANS: 1 दिन में एक स्वस्थ आदमी को 15 - 20 बादाम से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। अगर रात भर भिगो कर खाया जाये तो बेहतर है।
Q2. सुबह खाली पेट बादाम खाने से क्या होता है?
ANS: बादाम से हमें ऊर्जा, प्रोटीन, फाइबर, कैल्सियम, मैग्नीशियम, जिंक के साथ -साथ मिनरल्स मिलते हैं। पोषण तत्वों से भरपूर नियमित रूप से थोड़ी मात्रा में सुबह खाली पेट भिगोया हुआ बादाम खाना सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।
नोट: यहाँ ऊपर दी गयी सभी जानकारियां खोजबीन पर आधारित है। अगर आपको कोई और समस्या है तो आप डॉक्टर से संपर्क करें।